हैदराबाद: भारत एक शांतिप्रिय देश है और यहां के नागरिक अपने अच्छे और सभ्य व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। लिहाजा कई देशों ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा की बाध्यता साप्त कर दी है। जिसमें अब ईरान भी शामिल है। अगर आप ईरान घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और वीजा के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। अब ईरान सरकार ने भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा की है।

Iran की सरकार ने 4 फरवरी से महज 4 शर्तों के साथ भारतीय नागरिकों के लिए Visa की बाध्यता खत्म कर दी है। अब यात्रियों को स‍िर्फ हवाई मार्ग से प्रवेश करने और ज्यादा से ज्यादा 15 दिनों तक रहने की अनुमति होगी। इस दौरान वीजा की प्रक्रिया ईरान की एयरपोर्ट पर ही कर ली जाएगी।

ईरान जाने के लिए बिना वीजा किन शर्तों का करना होगा पालन?

Poultary

1. साधारण Passport रखने वाले लोगों को हर छह महीने में एक बार बिना वीजा के ईरान में प्रवेश की अनुमति होगी। जिसके तहत वे अधिकतम 15 दिन ईरान में रह सकेंगे। हालांकि 15 दिन की अवधि पार करने के बाद वहां रहना अवैध हो सकता है। खासकर बिजनेस मीटिंग्स के लिए बार बार ईरान जाने वालों के लिए ये बड़ी राहत की बात मानी जा रही है।

2. बगैर वीजा भारतीयों को ईरान में घुसने की अनुमति के पीछे मकसद पर्यटन ही होना चाहिए। इस्लामी गणराज्य ईरान में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों पर ये सख्ती से लागू होगा।

3. अगर किसी भारतीय नागरिक को लंबी अवधि के लिए ईरान की यात्रा करना है तो उसे भारतीय पासपोर्ट के साथ भारत में इस्लामी गणराज्य ईरान कॉन्सुलेट में आवेदन करना होगा। साथ ही वीजा की सामान्य प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

4. हालांकि वीजा में छूट सिर्फ उन्हीं भारतीय यात्रियों को प्राप्त होगी जो हवाई मार्ग से ईरान पहुंचेंगे।

ईरान के अलावा कई अन्य देश हैं जिन्होंने भारतीयों के लिए वीजा की बाध्यता को खत्म कर दिया है। इनमें 10 अहम देशों की हम यहां चर्चा कर रहे हैं, जहां छुट्टियों में जाना आप पसंद कर सकते हैं।


ईरान- यहां 6 फरवरी 2024 को भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री का ऐलान किया गया है। यहां आप 15 दिन बिना वीजा के घूम सकते हैं।

भूटान- भूटान में आप 14 दिन के लिए बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं।

मालदीव-मालदीव में आप बिना वीजा के 90 दिनों तक घूम सकते हैं।

इंडोनेशिया-इंडोनेशिया में आप 30 दिन तक बिना वीजा के घूम सकते हैं।

थाईलैंड-थाईलैंड में आप 30 दिन बिना वीजा के घूम सकते हैं।

नेपाल-नेपाल में आप जितना दिन चाहे बिना वीजा के घूमने जा सकते हैं।

वियतनाम- वियतनाम में आप 30 दिनों तक बिना वीजा के घूम सकते हैं।

मॉरीशस-यहां आप 90 दिन तक बिना वीजा के घूम सकते हैं।

मलेशिया-मलेशिया में आप बिना वीजा के 30 दिनों तक घूमने जा सकते हैं।

श्रीलंका- इस देश में आप बिना वीजा के 30 दिनों तक घूम सकते हैं।

 

Bharati Cement