भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

Lok Sabha Elections 2024 Dates, लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया गया है। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव की 543 सीटों पर मतदान 19 अप्रैल से सात चरण में होंगे। वहीं, चार जून 2024 को आम चुनाव के नतीजों का ऐलान को किया जाएगा। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त ने अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों की 26 विधानसभा सीटों में उप चुनाव का भी ऐलान कर दिया गया है। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है।

किस तारीख को होंगे किस चरण के मतदान
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक पहले चरण का मुतदान 19 अप्रैल 2024 को होगा, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग सात मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण के मतदान 20 मई, छठे चरण के मतदान 25 मई और एक जून को सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग होगी। लोकसभा चुनावों में करीब 96.88 करोड़ मतदाता मतदान करने के पात्र हैं। इसमें पुरुष वोटर की संख्या 49.72 करोड़ और महिला वोटर की संख्या 47.15 करोड़ हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन में कुल 1.5 करोड़ पोलिंग अफसर तैनात होंगे। गौरतलब है कि साल 2019 लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गयी थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान हुआ था। मतगणना 23 मई को हुई थी।

यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल में सात चरणों में मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक छत्तीसगढ़ और असम में तीन चरण में मतदान होंगे। ओडिशा, मध्यप्रदेश और झारखंड की सीटों पर तीन चरणों में मतदान होंगे। महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर की सीटों पर पांच चरण में मतदान होंगे। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की सीटों पर सात चरण में मतदान होंगे।

Poultary

इन राज्यों में एक चरण में होंगे मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक 22 राज्यों में एक ही चरण में सभी संसदीय सीटों पर मतदान होंगे। ये राज्य हैं: अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, लक्षद्वीप, लद्दाख, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु, पंजाब, तेलंगाना और उत्तराखंड

आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनावों की तारीख
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 13 मई 2024 को मतदान होंगे। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 19 अप्रैल को एक चरण में मतदान होंगे। वोटों की गिनती 04 जून 2024 को होगी।

Bharati Cement