PM Modi At International Yoga Day Celebrations 2024
PM Modi At International Yoga Day Celebrations 2024

आज विश्वभर में इंटरनेशलन योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर PM Modi श्रीनगर में योगासन किए। बता दें यह कार्यक्रम डल झील के किनारे सुबह 6:30 बजे होना था, जिसमें 7 हजार लोगों को शामिल होना था, लेकिन बारिश की वजह से कार्यक्रम को एक हॉल में शिफ्ट करना पड़ा। इस वजह से प्रधानमंत्री के साथ मात्र कुछ लोग ही योग कर पाए। योग दिवस के मौके पर श्रीनगर के लोगों में खाफी जोश देखा गया। काफी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी ली।

‘योग केवल विद्या ही नहीं विज्ञान है’

पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि ”योग की यात्रा लगातार जारी है। आज दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। योग केवल विद्या ही नहीं विज्ञान है। आज सूचना संसाधनों की बाढ़ है। ऐसे में एक विषय पर फोकस कर पाना मुश्किल हो रहा है। लेकिन इसका निदान भी योग में ही है।”

Poultary


दुनिया भर में हो रहा योग पर रिसर्च

साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि योग पर अब देश-दुनिया के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में रिसर्च हो रही है। यह टूरिज्म का नया ट्रेंड बन गया है। पीएम मोदी ने कहा कि इस साल भारत में फ्रांस की 101 साल की महिला योगा शिक्षिका को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जर्मनी में इस समय डेढ़ करोड़ योग ट्रेनर हैं।

2014 में हुई योग दिवस की घोषणा

2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून के दिन को अतंरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। तब से इसे अलग-अलग थीम पर मनाया जा रहा है। इस बार की थीम ‘योग फार हेल्थ एंड सोसाइटी’ है।

हैदराबाद में भी किया गया योगाभ्यास

योग दिवस के मौके पर देशभर में लोगों ने योगा किया। तेलंगाना के हैदराबाद में भी चारमीनार सहित अन्य जगहों पर योग किया गया।

-Shashi Rai
Bharati Cement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here