सरकार ने दिसंबर 2024 में GST से 1.77 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। पिछले साल से 7.3% ज्यादा है। 1 जनवरी, 2025 को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले साल दिसंबर में सरकार ने 1.65 लाख करोड़ रुपए GST क्लेकट किया था। आपको बता दें, वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक 16.33 लाख करोड़ रुपए GST से आए हैं।
नवंबर में 1.82 लाख करोड़ GST कलेक्शन
नवंबर 2024 में सरकार ने GST से 1.82 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे। आपको बता दें, नवंबर लगातार नौवां महीना था, जब मंथली कलेक्शन 1.7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रहा।
GST क्या है?
GST एक इनडायरेक्ट टैक्स है। इसे वैरायटी ऑफ प्रीवियस इनडायरेक्ट टैक्स (VAT), सर्विस टैक्स, परचेज टैक्स, एक्साइज ड्यूटी और कई इनडायरेक्ट टैक्स को हटाने के लिए 1 जुलाई 2017 को देशभर में लागू किया गया था। इसके जरिए केंद्र और राज्य सरकारों ने 17 करों और 13 उपकरों को हटा दिया था। GST में 5, 12, 18 और 28% के चार स्लैब हैं।
Shashi Rai













