Ending the Russia-Ukraine War
Ending the Russia-Ukraine War

24 फरवरी 2022 से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को अब समाप्त करने की कोशिश हो रही है। विश्व स्तर पर इसको लेकर चर्चा हो रही है। भारत भी चाहता है दोनों देशों के बीच बातचीत के ज़रिए फिर से शांति स्थापित की जाए, लेकिन इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि दोनों देशों के बीच जारी जंग को मात्र बातचीत से ही खत्म नहीं किया जा सकता है। इसके लिए पुतिन को मजबूर करना होगा।

पुतिन थककर युद्ध नहीं रोकने वाले हैं: जेलेंस्की

ये बात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ( UNSC) में कही है। अलजजीरा के मुताबिक न्यूयॉर्क में UNSC की बैठक में जेलेंस्की ने कहा, ”पुतिन अंतरराष्ट्रीय अपराध कर रहे हैं। वे अब तक इतने सारे कानून तोड़ चुके हैं कि अब वे खुद नहीं रुकेंगे। यह जंग खुद से नहीं खत्म होने वाली। पुतिन थककर युद्ध नहीं रोकने वाले हैं। रूस को शांति के लिए मजबूर करना होगा। रूस ने UN चार्टर का इतना उल्लघंन किया है कि अब इसके अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।”

UN में जेलेंस्की को खास अहमियत दी जा रही है: रूस

दरअसल, UNSC की बैठक में 15 में 14 देशों के मंत्री शामिल हुए। रूस की तरफ से UN में मौजूद स्थायी प्रतिनिधि वैसिली नेबेंजिया पहुंचे थे। नेबेंजिया ने कहा कि एक बार फिर UN में जेलेंस्की को खास अहमियत दी जा रही है। आपको बता दें, इससे पहले सिंतबर महीने की शुरुआत में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि वे जंग में समझोता के लिए यूक्रेन से बातचीत करने को तैयार हैं। भारत, चीन या ब्राजील रूस-यूक्रेन के बीच मध्यस्थता कर सकते हैं।

Poultary
Shashi Rai
Bharati Cement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here