एलन मस्क की कंपनी
एलन मस्क की कंपनी

एलन मस्क की न्यूरालिंक कंपनी ने एक ब्लाइंडसाइट नाम की डिवाइस बनाई है। यह डिवाइस उन लोगों को देखने में मदद करेगी जो जन्म से नहीं देख पाते हैं। इस डिवाइस को अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने मंजूरी दे दी है। मस्क के मुताबिक यह डिवाइस उन लोगों के लिए मददगार है जिन्होंने अपनी दोनों आंखे खो दी हैं या जिनकी ऑप्टिक नर्व डैमेज हो गई है। साथ ही यह उनके लिए भी मददगार है जो जन्म से देख पाने में असहज हैं।

डिवाइस पैरालाइज मरीजों की मदद करेगी

बताया गया है कि डिवाइस से शुरुआत में लो-रेजोल्यूशन में दिखेगा। धीरे-धीरे विजन बेहतर होता जाएगा। साथ ही डिवाइस लगाने वाला शख्स इन्फ्रारेड, अल्ट्रावॉयलेट वेव्ज भी देख सकेगा। इससे पहले मस्क ने बताया था कि न्यूरालिंक इस साल 8 मरीजों में एक चिप इम्पलांट करने का प्लान बना रही है। यह डिवाइस पैरालाइज मरीजों की मदद करेगी।

ब्रेकथ्रू डिवाइस डेजिग्नेशन

अमेरिका की सरकार ने न्यूरालिंक की ब्लाइंडसाइट डिवाइस को ब्रेकथ्रू डिवाइस डेजिग्नेशन दिया है। यह डेजिग्नेशन ऐसे उपकरणों को दिया जाता है, जो जीवन के लिए खतरा पैदा बनने वाली स्तिथियों से बचाने में मदद करते हैं।

Poultary
Shashi Rai
Bharati Cement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here