T20 World Cup
T20 World Cup

T20 World Cup 2024 का खिताब जीतने पर रोहित शर्मा की टीम को महेंद्र सिंह धोनी की टीम से 10 गुना से भी ज्यादा रकम मिली है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक T20 World Cup 2007 का खिताब जीतने के लिए टीम इंडिया को 12 करोड़ रुपए मिले थे। जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने वाली टीम को 125 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं आईसीसी की तरफ से भी भारतीय टीम को 20.36 करोड़ रुपए मिले हैं।

दरअसल खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने टीम इंडिया 125 करोड़ देने का ऐलान किया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम को 125 करोड़ का चेक सौंपा गया। 125 करोड़ रुपए में से टी20 वर्ल्ड 2024 के लिए 15 खिलाड़ियों की स्क्वाड में शामिल हर खिलाड़ी को 5-5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा हर रिजर्व प्लेयर को 2.5-2.5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। हेड कोच राहुल द्रवीड़ को भी 5 करोड़ मिलेंगे। वहीं कोचिंग स्टाफ में शामिल सदस्य को 1-1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

टीम की स्क्वाड में शामिल खिलाड़ी

रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Poultary

रिजर्व प्लेयर्स- शुभमन गिल, रिंकू सिंह, आवेश खान, खलील अहमद

Shashi Rai
Bharati Cement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here