प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दो दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौरे के दूसरे दिन द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कहा कि युद्ध के मैदान में समाधान खोजना संभव नहीं, भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहा है। पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आतंकवाद हर देश के लिए खतरा बना हुआ है। वहीं यूक्रेन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर सम्मानजनक तरीके से विचारों का आदान-प्रदान किया गया। छोटे बच्चों को मारा जाना हृदय विदारक है। जब निर्दोष लोग मारे जाते हैं तो मानवता लहूलुहान हो जाती है। भावी पीढ़ी के लिए शांति जरूरी है। सभी लोग विश्व में शांति चाहते हैं।

पुतिन ने पीएम मोदी को ब्रिक्स सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया

प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान कोरोना काल में हुई भारत-रूस की पेट्रोल-डीजल डील की सराहना की। उन्होंने कहा कि दुनियाभर को समझना होगा कि भारत-रूस का पेट्रोल-डीजल पर सयोग सराहनीय है। हमारे इस कारोबार के कारण भारत के लोगों को पेट्रोल-डीजल की मार से बचा पाए, इसके लिए मैं रूस का धन्यवाद करता हूं। वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को कजान में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। यह समिट 22 से 24 अक्टूबर को रूस में आयोजित होगा।

रूस के बाद ऑस्ट्रिया दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी रूस के बाद ऑस्ट्रिया दौरे पर जाएंगे। इस दौरान ऑस्ट्रिया के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी। ऑस्ट्रिया यात्रा ऐतिहासिक है, क्योंकि इंदिरा गांधी के बाद 41 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है।

Poultary
Shashi Rai
Bharati Cement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here