PM Modi can stop Russia-Ukraine war
PM Modi can stop Russia-Ukraine war

PM Modi can stop Russia-Ukraine war: रूस-यूक्रेन के बीच जब से युद्ध छिड़ी है, अमेरिका सहित कई पश्चिमी देश खुलकर रूस का विरोध करते नजर आते हैं। यूक्रेन के समर्थन में खड़े ये देश रूस को अलग-थलग करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। तमाम तरह के प्रतिबंध भी लगा चुके हैं। कई बार कोशिश हुई कि भारत और रूस के बीच भी दूरी बनाई जाय, लेकिन भारत ने ऐसा होने नहीं दिया। भारत का स्टैंड हमेशा संतुलित और रणनीतिक रहा है। भारत ने हमेशा शांति की बात कही, पर रूस को कभी यूक्रेन से जंग के लिए जिम्मेदार भी नहीं ठहराया।

भारत पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों को नहीं माना

फरवरी, 2022 में यूक्रेन पर रूस का हमला होने के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा दिए थे, इनमे क्रूड की सीमित खरीदारी और प्राइस कैप लागाना भी शामिल था। लेकिन भारत इस प्रतिबंध को नहीं माना और रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों में टॉप पर रहा।

रूस की धरती से पीएम मोदी ने दिया शांति का संदेश

इन सबके बीच 8 जुलाई, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब रूस के दौरे पर गए तो, दुनियाभर के देशों की नजर पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात पर रही। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस यात्रा पर आपत्ति भी जताई। लेकिन रूस पहुंचकर वहां की धरती से जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को शांति का संदेश दिया सबके सुर ही बदल गए।

Poultary

PM मोदी रोकवा सकते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध- अमेरिका

पीएम मोदी के मॉस्को दौरे के बाद अमेरिका का एक बड़ा बयान सामने आया है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जीन-पियरे ने कहा है कि- ”पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन में अच्छी दोस्ती है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी चाहें तो यूक्रेन युद्ध को रोकवा सकते हैं।”

Shashi Rai
Bharati Cement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here