Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज़ 26 जुलाई से फ्रांस की राजधानी पेरिस में होने जा रहा है। इस बार दुनियाभर से 10 हजार से ज्यादा एथलीट इस खेल का हिस्सा बनेंगे। भारत से 100 से ज्यादा खिलाड़ी इसमें शिरकत करेंगे। पेरिस ओलंपिक की टिकट खहीदने के लिए लोगों को बीच होड़ मची हुई है। इस खेल का आयोजन 11 अगस्त तक किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार ओपनिंग सेरेमनी स्टेडियम में नहीं बल्कि नदी पर होगी। इस सेरेमनी में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और टेबल टेनिस प्लेयर अचंता शरथ कमल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस बार चार नए खेलों को जोड़ा गया

पेरिस ओलंपिक में इस बार इन चार खेलों को जोड़ा गया है- ब्रेकडांसिंग, स्केटबोर्डिंग, सर्फिंग और स्पोर्टस् क्लांबिंग। वहीं इस बार कुछ खेलों को ओलंपिक से हटा भी दिया गया है। कराटे, बेसबॉल, और सॉफ्टबॉल इस बार ओलंपिक खेलों का हिस्सा नहीं होंगे। बता दें, ये सभी गेम टोक्यों ओलंपिक का हिस्सा थे।

Poultary

पीवी सिंधु से मेडल की उम्मीद

इससे पहले हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे। टोक्यो में खेले गए पिछले ओलंपिक की तरह भारत की दिग्गज बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु से मेडल की उम्मीद है। इन्होंने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेजल जीता था। सिंधु ने ओलंपिक का पहला मेडल 2016 में हुए जियो ओलंपिक में जीता था। इस दौरान इन्होंने सिलवर मेडल पर कब्जा किया था फिर टोक्यो में उन्होंने दूसरा मेडल जीता। चाइना की बिंग जिओ को हटाकर ब्रांज मेडल अपने नाम किया था। सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी पीवी सिंधु से इस बार भारत गोल्ड मेडल की उम्मीद है।

Shashi Rai
Bharati Cement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here