Hybiz Healthcare Awards 2024
Hybiz Healthcare Awards 2024

HYBIZ.TV की तरफ से इस साल 19 अक्टूबर, 2024 को हेल्थ केयर अवार्ड के चौथे एडिशन का आयोजन HICC NOVOTEL HYDERABAD में शाम 5 बजे किया जाएगा। इसके मद्देनज़र 19 सितंबर को तेलंगाना के हेल्थ एंड मेडिकल कैबिनेट मिनिस्टर दामोदर राजा नरसिम्हा की मौजूदगी में पोस्टर लॉन्च किया गया। मौके पर Hybiz.TV के मैनेजिंग डायरेक्टर Rajgopal Madishetty, हैबिज़ टीवी और तेलुगु नाऊ की CEO डॉ. संध्या रानी सहित संस्थान के अन्य सयहोगी मौजूद रहे।

पिछले साल 15 अक्टूबर, 2023 को Hybiz.TV ने अवार्ड के तीसरे एडिशन का आयोजन किया था। डॉ. गुरु एन रेड्डी, सीमएडी ऑफ कॉन्टिनेन्टल हॉस्पिटल्स को मेडिकल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही कई अन्य लोगों को भी मेडिकल क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए अच्छे काम के लिए सम्मानित किया गया था। इस मौके पर कई जानी-मानी हस्थियां जैसे- पूर्व क्रिकेटर श्री अरशद अयूब, डॉ. के राजेश्वर राव फॉर्मर स्पेशल सेक्रेट्री नीति आयोग, भारत सरकार, सहित कई अन्य हस्तियां मौजूद रहीं।  

कहते हैं, डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। इश्वर के बाद अगर किसी के पास इंसान को ठीक करने की शक्ति है तो वो कोई और नहीं डॉक्टर ही हैं। इसीलिए डॉक्टर्स को धरती का भगवान भी कहा जाता है। क्योंकि भगवान के दिए इस जीवन में कई बार ऐसे क्षण आते हैं जब लगता है ज़िंदगी खत्म हो गई। तब डॉक्टर ही भगवान का रूप लेकर फिर से जीवनदान देते हैं। दुनिया में ऐसे कई उदाहरण हैं जब डॉक्टरों ने भगवान से भी बढ़कर काम किया है। बच्चे को जन्म देना हो या किसी वृद्ध को बचाना हो डॉक्टरों की मदद हमेशा मुश्किल से बचाती है। यही एक पेशा है जो सबसे पवित्र माना जाता है। डॉक्टर्स की इसी सेवाभाव से प्रभावित होकर Hybiz.TV ने इन्हें हर साल सम्मानित करना अपना सौभाग्य समझता है।

Poultary
Shashi Rai
Bharati Cement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here