Mithun Da will be honored with the 'Dadasaheb Phalke Award' on October 8
Mithun Da will be honored with the 'Dadasaheb Phalke Award' on October 8

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार (30 सितंबर, 2024) को घोषणा की कि इस साल मिथुन चक्रवर्ती को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड 8 अक्टूबर को 70वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में दिया जाएगा। मिथुन अब तक करीब 400 फिल्मों में काम कर चुके हैं, और अभी भी ये कई शो और फिल्मों से जुड़े हुए हैं। मिथुन देश की जनता का करीब 50 सालों से मनोरंजन कर रहे हैं।

3 बार नेशनल अवार्ड के साथ पद्मश्री से भी सम्मानित

मिथुन चक्रवर्ती को मिथुन दा के नाम से भी पुकारा जाता है। इन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 1976 में ‘मृगया’ से शुरू किया था। इस फिल्म के लिए इनको नेशनल अवॉर्ड मिला था। 1982 में आई डिस्को डांसर फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के जरिए घर-घर में मिथुन दा को लोग पहचानने लगे। आपको बता दें अब तक इनको 3 बार नेशनल अवार्ड के साथ पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

नक्सल आंदोलन से प्रभावित थे

मिथुन दा का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। इनका जन्म 16 जून 1950 कोलकाता में हुआ था। इन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की। बताया जाता है कि डिग्री करने के बाद ये नक्सल आंदोलन से प्रभावित होकर उनके साथ काम करने लगे, लेकिन अपने भाई के एक हादसे में निधन के बाद मिथुन वापस अपने घर चले आए। हालांकि जिस रास्ते पर वो चल दिए थे, उससे वापस लौटना इनके लिए आसान नहीं रहा।

Poultary

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से एक्टिंग सीखी

घर वापस लौटने के बाद इन्होंने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से एक्टिंग सीखी और फिर काम की तलाश में मुंबई पहुंच गए। कड़ी मेहनत के बाद इन्हें हेलन का असिस्टेंट बनने का मौका मिला। फिर इनको अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘दो अनजाने में’ एक छोटा सा रोल मिला। इसके बाद इन्होंने अपनी मेहनत और लगन की बदौलत बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई। जिसके लिए इन्हें समय-समय पर सम्मानित भी किया गया।

Shashi Rai
Bharati Cement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here