राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की 18वीं लोकसभा के गठन के बाद गुरुवार को दोनों सदनों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अगले 5 सालों के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश की। साथ ही पिछली सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण की शुरुआत में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और चुने हुए सांसदों और देशवासियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि 18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक लोकसभा है। यह अमृतकाल के शुरुआती सालों में स्थापित हुई है।

भारत दुनिया को समाधान देने के लिए जाना जाता है’

राष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत दुनिया की चुनौतियां बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि दुनिया को समाधान देने के लिए जाना जाता है। भारत ने कई वैश्विक समस्याओं के समाधान को लेकर पहल की है। जलवायु परिवर्तन से लेकर खाद्य सुरक्षा तक, पोषण से लेकर सस्टेनबल एग्रीकल्चर तक हम अनेक समाधान दे रहे हैं। भारत की पहल पर पूरी दुनिया ने साल 2023 में इंटरनेशनल मिलेट्स इयर मनाया है।

किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बनीं नीतियां

साल 2021 से 2024 तक भारत ने औसतन 8 फीसदी की रफ्तार से विकास किया है। यह ग्रोथ सामान्य स्थितियों में नहीं हुई है। इस दौरान दुनिया ने बड़ी आपदा देखी। भारत दुनिया के ग्रोथ में अकेले 15 प्रतिशत का योगदान दे रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़े इस सोच के साथ नीतियां बनाई गई हैं।

Poultary
Shashi Rai
Bharati Cement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here