खरीफ की 14 फसलों के लिए बढ़ाई गई MSP,केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में हुआ फैसला
खरीफ की 14 फसलों के लिए बढ़ाई गई MSP,केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में हुआ फैसला

देश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। बुधवार को सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ की 14 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)बढ़ा दिया।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि धान की नई MSP 2,300 रुपए तय की गई है, जो पिछली MSP से 117 रुपए ज्यादा है। वहीं कपास (मिडिल स्टेपल) की नई MSP 7,121 रुपए तय की गई है। वहीं कपास (लॉन्ग स्टेपल) की नई MSP 7,521 रुपए कर दी गई है, जो पहले से 501 रुपए ज्यादा है।

वहीं तुअर दाल की MSP को 550 रुपए प्रति क्विंटल और उड़द दाल की MSP को 450 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने की मंजूरी दी है। जिसके बाद अब तुअर दाल की MSP बढ़कर 7550 रुपए प्रति क्विंटल और उड़द दाल की MSP 7400 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है। मक्का की MSP 135 रुपए प्रति क्विंटल और मूंग की MSP 124 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाई है। रामतिल की MSP में सबसे ज्यादा इजाफा किया गया है।

Poultary

जानें MSP के बारे में

MSP यानी मिनिमम सपोर्ट प्राइस वो मूल्य है जो किसानों को उनकी फसल पर सरकार देती है। बाजार में फसलों की कीमत अगर कम भी है तो भी सरकार किसानों से MSP के तहत तय की गई कीमतों पर ही खरीदारी करती है। इसके पीछे तर्क यह दिया जाता है कि बाजार में कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का उसर किसानों पर नहीं पड़ेगा।

सरकार पर 2 लाख करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि नई MSP से सरकार पर 2 लाख करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। यह पिछले फसल सीजन की तुलना में 35 हज़ार करोड़ रुपए ज्यादा है। साथ ही उन्होंने कहा कि MSP फसल की लागत का कम से कम 1.5 गुना होनी चाहिए।

Shashi Rai
Bharati Cement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here